फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में लगातार जारी है मदद का सिलसिला

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन में लगातार जारी है मदद का सिलसिला -अमर उजाला फाउंडेशन के साथ सहयोगी संस्थाएं कर रही हैं भोजन और राशन का वितरण माई सिटी रिपोर्टर गजियाबाद। लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन के साथ सहयोगी संस्थाएं पूरे उत्साह के साथ काम कर रही हैं। पगडंडियां संस्था, गाजियाबाद बिल्डर एसोसिएशन, अन्न पात्र संस्था, धीमान ब्राहम्ण कल्याण संस्था लोगों के लिए भोजन और राशन लगातार उपलब्ध करा रहीं हैं। सोमवार को सहयोगी संस्थाओं के साथ भोजन, रासहन के पैकेट्स का वितरित किया। --- पगडंडियां संस्था ने बांटा राशन: पगडंडियां संस्था ने सोमवार को गोविंदपुरम स्थित गौर होम्स सोसायटी के गेट नंबर एक पर जरूरतमंद परिवारों को राशन की किट वितरित की। अध्यक्ष शालू पांडे ने बताया कि 350 परिवारों को राशन के पैकेट्स दिए गए। इसमें उनके पति डॉ अरुण पांडे और सोसायटी के लोग भी बहुत सहयोग कर रहे हैं। --- जारी है भोजन वितरण का कार्य: गाजियाबाद बिल्डर एसोसिएशन लोगों तक भोजन पहुंचाने के लिए रसोई में तैयार भोजन पहुंच रही है। अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि सोमवार को प्रताप विहार सहित विभिन्न क्षेत्रों में भोजन के पैकेट्स वितरित किये गए। 1150 पैकेट वितरित कराए गए। जबकि 30 परिवारों को राशन किट दी गई। --- 600 लोगों को बांटा भोजन: अन्न पात्र इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक तरुण मानव गुप्ता लॉकडाउन की शुरुआत से ही भोजन और रासहन वितरण का कार्य कर रहे हैं। सोमवार को विवेकानंदनगर, विजयनगर, नया बस अड्डा, नासिरपुर में 35 राशन पैकेट जरूरतमंदों को वितरित किए और 600 भोजन पैकेट वितरित कराए। --- 300 भोजन के पैकेट्स किये वितरित: धीमान ब्राह्मण समाज कल्याण सभा गाजियाबाद द्वारा सोमवार को सिहानी चुंगी क्षेत्र में लगभग तीन सौ लोगों को खाने के पैकेट वितरित किये गए। इस अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा गया । इस मौके पर अध्यक्ष यशपाल धीमान, महामंत्री नित्यानन्द वशिष्ठ, बबिता धीमान, अशोक धीमान आदित्य धीमान, बिजेन्द्र धीमान, अजय शर्मा मनोज शर्मा आदि ने सक्रिय योगदान दिया। ---
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें