फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चुनावी रंजिश में महिला के घर तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के तिबड़ा मार्ग निवासी एक महिला ने चुनावी रंजिश के चलते अपने घर पर तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। कविता चौधरी के अनुसार, गांव की कुछ महिलाएं प्रधानी चुनाव को लेकर उनसे रंजिश रखती हैं। उनके अनुसार, पड़ोसी संतोष अपनी दो बेटियों के साथ घर आई। उन्होंने दरवाजे पर तोड़फोड़ की और बेहद अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया। आरोपी महिलाओं ने गाली-गलौज करते हुए कविता को धमकाया। उन्होंने धमकी दी कि अगर कविता ने गांव में प्रधानी का चुनाव लड़ा तो उसे जान से मार दिया जाएगा। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि संतोष और उनकी दोनों बेटियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें