फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सो रहे बुजुर्ग के सिर में ईंट से हमलाकर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र के प्रह्लादगढ़ी में सोमवार सुबह सात बजे मंदिर परिसर की बनी झोपड़ी में सो रहे बुजुर्ग खून से लथपथ पड़े मिले। पत्नी ने शोर मचाकर परिजनों को बुलाया। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में घायल की मौत के बाद परिजनों ने जमीनी विवाद में ईंट से हमलाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस को दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर सीसीटीवी फुटेज चेक कर साक्ष्य एकत्रित कर रही है।
विज्ञापन

प्रह्लादगढ़ी निवासी विरेश जाटव ने बताया कि उसके पिता चरणसिंह (72) ने लालबत्ती के पास मंदिर में गाय पाल रखी हैं। वह झोपड़ी बनाकर परिसर में ही रहते थे। रात दो से तीन बजे के बीच में सोने के दौरान कुछ लोगों ने ईंट से उनके सिर पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। वह खाट से नीचे फर्श पर गिर पड़े। सुबह सात बजे उनकी मां रोजाना की तरह दूध लेने पहुंचीं तो देखा कि पति लहूलुहान पड़े थे। वह शोर मचाकर भागती हुईं घर पहुंचीं और परिवारजनों को जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल चरण सिंह को संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां सोमवार दोपहर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विरेश का आरोप है कि पिछले कई सालों से प्रह्लादगढ़ी में 350 वर्गगज जमीन को लेकर प्रदीप शर्मा और अन्य से विवाद चल रह है जबकि वह और परिवार के अन्य लोग जमीन पर बने मकान में रहते हैं। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या और एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। डीसीपी निमिष पाटील का कहना है कि घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पोस्टमार्टम रिपाेर्ट का इंतजार कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें