पिलखुवा। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मीरापुर निवासी दीपिका ने तहरीर में बताया कि उसका विवाह एक दिसंबर 2008 को किठौर क्षेत्र के गांव सोल्दा निवासी गौरव के साथ हुआ था।
आरोप है कि विवाह के बाद से पति, सास, ससुर और ननदें अतिरिक्त दहेज में 10 लाख रुपये और कार की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करते रहे।
पीड़िता का कहना है कि पहले शिकायत करने पर पति ने व्यवहार सुधारने का भरोसा दिया था, लेकिन उत्पीड़न जारी रहा। आरोप है कि दो अगस्त की शाम दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की गई और छत से नीचे फेंकने का प्रयास किया गया, जिससे उसके सिर और शरीर पर चोटें आईं। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।