गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र की आंबेडकर रोड स्थित मंडी में एक सरकारी अध्यापक पर हमला हुआ। मालीवाड़ा निवासी शिव नारायण राही बुलंदशहर में सरकारी अध्यापक हैं। बृहस्पतिवार देर शाम वह आम खरीदने गए थे। उन्होंने एक फल विक्रेता से ढाई किलो आम खरीदे। घर आकर देखा तो सभी आम खराब निकले। इसका विरोध करने वह दोबारा मंडी पहुंचे। आरोप है कि फल विक्रेता और उसके आसपास ठेली लगाने वाले युवकों ने उन पर हमला कर दिया। डंडों और धारदार हथियार से अध्यापक को लहूलुहान कर दिया। हमलावरों ने उनकी जेब से 750 रुपये की नकदी भी लूट ली। सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि अध्यापक की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।