फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 जून से भक्तों के दर्शन के लिए खुलेंगे सभी धार्मिकस्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉकडाउन में दो महीने से अधिक समय से बंद चल रहे नगर के सभी मंदिर और गुरूद्वारे भक्तों के लिए आगामी 8 जून से खोल दिए जाएंगे।सभी मंदिरों और गुरूद्वारों में तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। दूधेश्वरनाथ मंदिर और बजरिया गुरूद्वारे में सेनिटाइजेशन टनल भी लगा दिया गया है। ----- सुबह 5:30 से खुल जायेगा दुधेश्व7 मंदिर दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर आगामी 8 जून 2020 से भक्तों के दर्शनार्थ खुल जाएगा। मन्दिर खुलने का समय सुबह 5:30 बजे से रात्री 8:30 बजे तक रहेगा। वहीं दोपहर में 01: 00 से 04:00 बजे तक ठाकुर द्वारा बन्द रहेगा। सप्ताह में एक दिन यानी सोमवार को मंदिर प्रात: 5:30 बजे से रात्री 9 बजे तक के लिए खोला जाएगा। ऐसे मिलेगा मंदिर के भीतर प्रवेश :— मन्दिर के महंत श्रीमहन्त नारायण गिरि ने बताया कि मंदिर के बाहर ही हाथ—पैरों को धोना होगा। सैनेटाईजर गुफा में होकर मन्दिर में प्रवेश मिलेगा। मंदिर परिसर में मुंह पर मास्क लगना अनिवार्य होगा। सोशल दिस्टेंस के लिए प्रत्येक व्यक्ति को 2 मीटर की दूरी रखना अनिवार्य होगा। भगवान दूधेश्वर के दर्शन जलाभिषेक के लिये गर्भ गृह में 1 व्यक्ति ही पूजा करेगा। उसके निकलने के उपरान्त दूसरा व्यक्ति जलाभिषेक करेंगा। जल चढ़ाने का पात्र अपने घर से लेकर आना है और घर ले जाना है। किसी भी प्रकार का दान मन्दिर कार्यलय में ही देना होगा। मंदिर परिसर में किसी भी व्यक्ति को स्पर्श करने पर मनाही रहेगी। प्रातःकाल श्रृंगार करने के लिये समिति के 2 सदस्य ही सम्मिलत हो सकेंगे। आरती में भी दो भक्त शामिल होंगे। नगर के प्रमुख मंदिरों में भी इसी प्रकार सोशल डिस्टेंस के साथ और मास्क लगाकर ही प्रवेश मिलेगा। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान इंदरजीत सिंह टीटू ने बताया कि गुरूद्वारे में बिना मास्क और सैनिटाइज्ड टनल के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा। तैयारियां पूरी कर ली गईं और धार्मिक स्थलों को खोलने की मांग सरकार द्वारा मांग ली गयी है इसके लिए सिख समाज सरकार का शुक्रिया अदा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें