फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने स्थगित की हिंडन एयरपोर्ट से अपनी उड़ानें

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट से कोलकाता, चेन्नई, गोवा व बंगलूरू के लिए अगस्त के दूसरे सप्ताह से शुरू होने वाली उ़ड़ानें फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से एयरपोर्ट प्रबंधन को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

हिंडन से बंगलूरू एक अगस्त, गोवा व कोलकाता 12 अगस्त और चेन्नई की उड़ान 20 अगस्त से शुरू होने जा रही है। हिंडन एयरपोर्ट प्राधिकरण के निदेशक उमेश यादव ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस चारों शहरों के लिए उड़ान शुरू करने वाला था लेकिन कुछ कारणों से फिलहाल उड़ान तारीख स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में अगस्त माह में एक बैठक है, जिसमें उड़ान की गली तारीख तय की जाएगी। हिंडन से बेंगलुरू दिन में दो बार और बाकी तीनों शहरों के लिए रोजाना एक-एक उड़ान शुरू की जानी थी। चारों शहरों की उड़ान के लिए एयरलाइंस कंपनी ने जून में बुकिंग भी शुरू कर दी थी लेकिन कुछ दिनों तक बुकिंग के बाद सभी टिकट कैंसिल करते हुए ऑनलाइन बुकिंग भी बंद कर दी गई थी।
एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि एयरलाइंस कंपनी ने उड़ान स्थगित करने का अभी कोई कारण नहीं बताया है बल्कि यह कहा है कि इसके लिए आगे की तारीख तय की जाएगी। माना जा रहा है कि अब इन शहरों की उड़ानें सितंबर अक्तूबर तक शुरू होंगी।
विज्ञापन



वर्तमान में पांच शहरों के लिए है उड़ान, हर रोज 60 से 95 लोग कर रहे सफर
हिंडन एयरपोर्ट से वर्तमान में पांच शहरों के लिए उड़ान है। हर दिन यहां से 60 से 100 लोग सफर करते हैं। एयरपोर्ट से फ्लाई बिग और स्टार एयर भटिंडा, लुधियाना, नांदेड, किशनगढ़ एवं देहरादून के लिए उड़ान सेवा संचालित कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें