फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वायुसेना ने फ्लीट निकाल कर किया रिहर्सल

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। भारतीय वायुसेना के हिंडन स्टेशन पर आठ मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने से पहले बुधवार सुबह सुरक्षा व्यवस्था के बीच फ्लीट निकाल कर रिहर्सल किया गया। अधिकारियों ने कड़ी सुरक्षा में काफिले को हिंडन स्टेशन से यूपी गेट तक निकाला। वहीं, कमिश्नरेट के अधिकारियों ने धारा 144 लागू कर हिंडन स्टेशन से दो किमी तक का क्षेत्र नो ड्रोन जोन घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू कर दी गई। हिंडन एयरफोर्स स्टेशन, साहिबाबाद हेलीपैड से लेकर दो किमी तक के क्षेत्र में कोई भी ड्रोन नहीं उड़ेगा। इसके अलावा यूएवी, पैराग्लाइडर, हॉट बैलून या अन्य उड़ने वाली वस्तुओं पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा पूरे एरिया में किसी भी प्रकार की फोटो या वीडियो शूट नहीं की जाएगी। यदि इन प्रतिबंधों का कोई उल्लंघन करता पकड़ा गया तो संबंधित पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी। इसके अलावा अधिकारियों ने सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक रिहर्सल किया। गाड़ियों को अलग-अलग काफिले में हिंडन एयरफोर्स, करहेड़ा होते हुए एलिवेटेड रोड से यूपी गेट तक निकालकर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। इस दौरान वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी भी रहे। डीसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि वीवीआईपी कार्यक्रम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें