फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आंदोलनकारी महिलाओं ने एसडीएम की टेबल पर रखी चूड़ियांं

विज्ञापन
मोदीनगर। शत्रु संपत्ति के विरोध में एसडीएम कार्यालय में टेबल पर महिलाओं ने रखी चूड़ियां। संवाद
विज्ञापन
मोदीनगर। शत्रु संपत्ति के विरोध में डेढ़ माह से चल रहे अनिश्चितकालीन आंदोलन में शामिल आक्रोशित महिलाओं ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर उनकी टेबल पर चूड़ियां रखकर अपना विरोध जताया। एसडीएम ने महिलाओं द्वारा चूड़ी भेंट करने की सूचना मिलने पर उनके वहां पहुंचने से पहले ही चुपचाप कार्यालय से उठकर चले गए। महिलाओं ने कहा कि उन्हें बेघर करने की साजिश रचने वाले कभी सुखी नहीं रह सकते।
विज्ञापन

नगर के सीकरी खुर्द और उसके आसपास की 25 से अधिक कॉलोनियों की लगभग 18 सौ बीघा जमीन को शत्रु संपत्ति घोषित करने के विरोेध में तहसील मुख्यालय पर बीते दस अगस्त से बेमियादी धरना चल रहा है। धरने में शामिल महिलाओं ने सोमवार कोे तहसील मुख्यालय पर अधिकारियों पर तंज कसे। बड़ी संख्या में महिलाएं एसडीएम कार्यालय पहुंची। महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और एसडीएम संतोष कुमार राय की टेबल पर चूड़ियां रखकर अपना विरोध जताया। इसके अलावा राजपूत उत्थान सभा के अध्यक्ष अजय सोम ने आंदोलन कोे अपना समर्थन दिया। आंदोलन की अगुवाई कर रहे किसान नेता बबली गुर्जर ने कहा कि 13 अक्टूबर से घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इस दौरान राहुल गुर्जर, हरेन्द्र शर्मा, सचिन तेवतिया, धीरज कौशिक, देवीशरण शर्मा, तिलक राज, नवीन जैन, रामदत्त शर्मा, राजेन्द्र कुमार, सतबीर प्रजापति, बलवीर भड़ाना और जगमाल मास्टर सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें