लोनी। नगरपालिका परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव हारने के बाद लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने करीब 40 हजार फर्जी वोट डलने का आरोप लगाया है। विधायक ने बताया कि लोनी नगरपालिका चुनाव में करीब 40 हजार वोट दूसरे पक्ष के लोगों ने डलवाई है। उनके खिलाफ उन्होंने निर्वाचन आयोग समेत अन्य विभागों में शिकायत की है। उन्होंने कहा कि प्रति एक बूथ पर करीब 300 वोट फर्जी डाले गए हैं। लोनी बार्डर थाना पुलिस ने एक फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले को गिरफ्तार किया है। यहां फर्जी आधार कार्ड बनाकर वोट डलवाए जा रहे थे। जो लोग जेल में बंद हैं, उनके भी वोट डले हैं। उन्होंने लोनी में फिर से चुनाव कराने की मांग की है।