गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार को पूरी हो गई। जांच के बाद अब सिर्फ 14 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। 35 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था, जिसमें से 21 का पर्चा खारिज हो गया है। अब आठ अप्रैल तक नाम वापसी होगी। इसके बाद उन उम्मीदवारों की स्थिति साफ होगी, जिनके बीच मुकाबला होगा।
जिनके भी पर्चे खारिज हुए हैं, उसमें मुख्य रूप से तीन गलतियां पाई गई हैं। कुछ उम्मीदवारों ने नामांकन के अंतिम दिन ही फार्म खरीदकर जल्दी-जल्दी में फार्म भरा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि किसी एफिडेविट में सही जानकारियां नहीं थीं तो कईयों ने अधूरे फार्म भरे थे। इन वजहों से अधिकतर पर्चे निरस्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि आठ अप्रैल तक नाम वापसी होगी।
नामांकन पत्र निरस्त होने वालों में अनिल कुमार, मोनिका गौतम, धर्मेंद्र कुमार, ललित मोहन त्यागी, वीरेंद्र कुमार, कुलभूषण त्यागी, जगनेश कुमार, हशिचंद्र, मोहम्मद आलम, त्रिवेदी शर्मा, अमित गुप्ता, उदय सिंह, अमन कुमार, मिथुन जायसवाल, अवधेश कुमार, अखिलेश कुमार, सोनी, सुधीर कुमार, शमशेर अली, शमशेर राणा और राम प्रसाद पांडे के नाम शामिल हैं। आवेदनों की जांच के समय प्रेक्षक सामान्य अरुण कुमार सिन्हा व जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अजय अंबष्ट मौजूद रहे।
यह प्रत्याशी अब मैदान में
भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग (66)
कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा (40)
बसपा प्रत्याशी नंद किशोर पुंडीर (50)
सुखी समाज पार्टी अवधेश कुमार (30)
राइट टू रिकॉल पार्टी पूजा सक्सेना (31)
राष्ट्र निर्माण पार्टी आनंद कुमार(67)
राष्ट्रीय जन कर्मठ पार्टी से अंशुल गुप्ता (42)
सुभाष पार्टी धीरेंद्र सिंह भदौरिया (44)
समाज विकास क्रांति पार्टी से नमह (36)
औरंगजेब (34) निर्दलीय
कविता (47) निर्दलीय
रवि कुमार पांचाल (43) निर्दलीय
अभिषेक पुंडीर (27) निर्दलीय
नत्थू सिंह (73) निर्दलीय