फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने बाद डासना सीएचसी पर शुरू हुआ इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महीने बाद डासना सीएचसी पर शुरू हुआ इलाज सीएचसी प्रभारी के कोरोनावायरस होने पर बंद कर दी गई थी सीएचसी मसूरी।सीएचसी डासना प्रभारी ने जीती कोविड-19 की जंग, सीएचसी अस्पताल 1 माह के बाद जनता के लिए खोला गया। डासना सीएचसी प्रभारी डॉक्टर भारत भूषण के आइसोलेशन से लौट कर आने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,डासना जनता के लिए खोल दिया गया है। लगभग एक महीना बंद रहने के बाद डासना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के इमरजेंसी वार्ड को दोबारा खोल दिया गया है। अस्पताल को खोलने से पहले सीएचसी परिसर को पहले सैनिटाइज किया गया था। सीएचसी प्रभारी डॉ भारत ने बताया कि एनएच नौ स्थित सुंदरदीप कॉलेज के क्वॉरेंटाइन केंद्र की देखभाल करते समय पॉजिटिव वायरस के संपर्क में आ गए थे। वहीं से वे संक्रमित हो गये थे। डाक्टर भारत के संक्रमित होने के बाद पूरे स्टाफ को भी क्वॉरेंटाइन किया गया था। लगभग एक माह तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मरीजों के लिए बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें