मुरादनगर। रावली रोड चुंगी नंबर पुलिस चौकी के पास चोर घेर का ताला तोड़कर 18 भेड़ चोरी कर ले गये। वारदात की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। भेड़ चोरी कर ले जाने वाली कार सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरी हुई भेड़ों की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। धोबियान कॉलोनी निवासी मोहम्मद शाहरूख ने बताया कि रावली रोड चुंगी नंबर तीन पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर उनका घेर है। जिसमें भेड़ पाल रखी हैं। बताया कि सुबह घेर में पहुंचने पर चोरी की वारदात का पता चला। संवाद