फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कई बार फिजिकल में फेल होने पर आधार में डलवाया भाई का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सेठ मुकंद लाल इंटर काॅलेज में होम गार्ड परीक्षा के दाैरान गिरफ्तार अभ्यर्थी ने फार्म में पैन कार्ड का प्रयोग किया। उसने पूर्व में हुई परीक्षा में आधार कार्ड में अपनी जगह भाई का नाम दर्ज किया। नाम के नहीं बदले जाने पर उसका फर्जीवाड़ा सामने आया। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि गिरफ्तार किए गए हापुड़ के रहने वाले वीरेंद्र सिंह पर केस दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। आधार में दर्ज नाम मनोज भी उसके भाई का ही है। पूछताछ में उसने बताया कि पूर्व में उसने आर्मी, पुलिस के कई पदों में परीक्षा दी है, लेकिन वह फिजिकल में पास नहीं हो सका। इस कारण उसने मनोज नाम से आधार कार्ड तैयार किया। उसने बताया कि इस परीक्षा में उसने असली नाम से फार्म से भरा था और आधार में नाम गलत होने के कारण पैन कार्ड का प्रयोग किया। पुलिस इस मामले में अन्य जानकारी जुटा रही है। साथ ही उसने आधार किस प्रकार से तैयार किया, उसके बारे में भी पता किया जा रहा है। इस घटनाक्रम के बाद पुलिस भी अलर्ट हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें