फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा खत्म: आज से खुल जाएंगे हाईवे, सिर्फ जीटी रोड पर रहेगी पाबंदी

Wed, 27 Jul 2022 06:33 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

रूट खुल जाने से मुरादनगर-मोदीनगर के लोगों को भी सहूलियत मिल जाएगी। उनके लिए गाजियाबाद और मेरठ आना-जाना आसान हो जाएगा। कांवड़ यात्रियों की संख्या बढ़ जाने के बाद दिल्ली-मेरठ मार्ग पर रोडवेज बसों का आवागमन बंद हो गया था।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ यात्रा खत्म होने के बाद आज दोपहर 12 बजे से रास्ते खुल जाएंगे। मेरठ रोड समेत एलिवेटेड रोड, न्यू लिंक रोड, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहन दौड़ने लगेंगे। जीटी रोड और गौशाला फाटक के पास अभी रूट डायवर्जन रहेगा। ये रास्ते बुधवार रात खोले जाएंगे।

विज्ञापन


मंगलवार रात से शिवरात्रि की तिथि लगने के बाद जलाभिषेक शुरू हुआ जो आज रात तक किया जाएगा। एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए जीटी रोड और विजयनगर से गौशाला फाटक की ओर आने वाले वाहनों का दूधेश्वरनाथ मंदिर की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। स्थिति सामान्य होने पर ही सभी रास्ते खोले जाएंगे। कांवड़ यात्रा के लिए बंद किए गए रूट बुधवार से खुल जाएंगे। इसके बाद अब गाजियाबाद से मेरठ जाने के लिए 89 रुपये की बजाय महज 68 रुपये किराया देना होगा। 

वहीं रूट खुल जाने से मुरादनगर-मोदीनगर के लोगों को भी सहूलियत मिल जाएगी। उनके लिए गाजियाबाद और मेरठ आना-जाना आसान हो जाएगा। कांवड़ यात्रियों की संख्या बढ़ जाने के बाद दिल्ली-मेरठ मार्ग पर रोडवेज बसों का आवागमन बंद हो गया था। इन बसों को वाया हापुड़ मेरठ भेजा जा रहा था। रास्ता लंबा हो जाने की वजह से गाजियाबाद से मेरठ का किराया भी 68 रुपये से बढ़ाकर 89 रुपये कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें