गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम क्षेत्र की रहने वाली किशोरी से एक युवक ने चैटिंग एप पर दोस्ती कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवक ने अपनी गर्दन पर चाकू रखकर और हाथ पर खून लगाकर जबरन वीडियो बनवाई और रुपये की मांग करने लगा। रुपये नहीं देने ने युवक ने वीडियो के अश्लील बनाकर वायरल कर दी। मामले में किशोरी ने परेशान होकर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने मधुबन बापूधाम थाने में राजस्थान के राज नाम के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। किशोरी के पिता का कहना है कि उनकी बेटी की यो-यो टेटिंग एप जरिये राजस्थान के राज नाम के युवक के साथ दोस्ती हो गई। दोनों सामान्य तौर पर बातचीत करने लगे लेकिन कुछ समय बाद आरोपी युवक उनकी बेटी की भावनाओं के साथ खेलकर ब्लैकमेल करने लगा और जबरन वीडियो बनवाई। इसके बाद वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना लगा। इससे बेटी और परिवार के लोग सदमे में हैं। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में शातिर को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।