फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कहासुनी के बाद युवक के सिर में मारी सरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र के बुद्ध बाजार निवासी अंकुर से कहासुनी के बाद आरोपी युवक वकील ने सरिया मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। इसके बाद घायल को मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। युवक के पिता सुरेंद्र सिंह चौहान की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दर्ज मामले में सुरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि उनका बेटा अंकुर किसी काम से बाजार गया था। रास्ते में वकील से कहासुनी हो गई। आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर बेटे के सिर पर लोहे की सरिया से हमला कर दिया। बताया कि बेटे का इलाज जीबीटी अस्पताल में चल रहा है। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें