महिला से एक बेटी और एक बेटा पैदा हुए। बेटी की शादी कर दी। बेटा इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। दो वर्ष पूर्व बेटे ने सुसाइड कर लिया था। महिला का कहना है कि उसके पति की आदत खराब है। बेटे की चाह में वह अन्य महिला से शादी करना चाहता है। ताकि बेटा उत्पन्न हो सके। इसलिए उसका पति उससे तलाक चाहता है।
महिला ने अदालत में अर्जी देकर पति से भरण-पोषण दिलाए जाने की मांग की है। इतना ही नहीं एक वर्ष पहले बीएसएनएल कर्मी ने महिला को 10 लाख रुपये देकर आपसी समझौते के तहत महिला से तलाक ले लिया था। महिला इस समझौते से मुकर गई थी। इसके बाद फिर से बुजुर्ग ने 14 मार्च 2023 को अदालत का दरवाजा खटखटा कर तलाक दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
महिला का कहना है कि उसकी बेटी भी उसके पास रहती है। बेटे के गम से अभी तक वह उबर नहीं पाई है। इसलिए वह अपने पति को किसी भी हाल में तलाक नहीं देगी। इसके लिए चाहे उसे कोई भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े।