फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 दिन बाद खुलेगा जीडीए, ओटीएस व सिंगल विंडो के होंगे ऑनलाइन काम

विज्ञापन
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण कार्यालय की फाइल फोटो - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सबहेड: जीडीए में पब्लिक डीलिंग रहेगी बंद, केवल ऑनलाइन होंगे काम - विभिन्न पटल पर जरूरी स्टाफ को ही बुलाया जाएगा, ओटीएस योजना के शुरू होंगे आवेदन - ए और बी ग्रेड में आने वाले अधिकारियों की उपस्थिति होगी अनिवार्य माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जीडीए में लॉकडाउन के 26 दिन बाद सोमवार से काम शुरू होगा। सोमवार को कार्यालय खुलने के बाद प्राधिकरण में केवल सिंगल विंडो सिस्टम से जुडे़ ऑनलाइन काम ही होंगे। प्राधिकरण में पब्लिक डीलिंग पूरी तरह से बंद रहेगी। कार्यालय खुलने से प्राधिकरण से अर्से से रुके पडे़ जरूरी कार्यों में रफ्तार आएगी। इस दौरान विभिन्न पटल केवल जरूरी कर्मचारियों को ही बुलाया जाएगा। उनकी संख्या 35 से 40 फीसदी के बीच में रह सकती है। दूसरी ओर ए और बी श्रेणी में आने वाले जीडीए के अधिकारियों को अनिवार्य रूप से आना होगा। लॉकडाउन के बाद विभिन्न क्षेत्रों में जारी सैनिटाइजेशन अभियान, सामुदायिक रसोई के संचालन और सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए प्राधिकरण के करीब 100 कर्मचारी और अधिकारी पहले से ही निरंतर काम कर रहे हैं। लेकिन कोरोना के चलते उनका अधिकांश समय जिला प्रशासन की सहभागिता से चल रहे कार्यों में ही बीतता है। अब केंद्र सरकार के साथ प्रदेश सरकार की गाइडलाइन जारी होने के बाद महानगर के सरकारी दफ्तरों के साथ जीडीए में काम शुरू हो जाएगा। मुख्य रूप से सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए लोग घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे --- एकमुश्त समाधान योजना के शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन बकाएदारों को राहत देने वाली और जीडीए सहित प्रदेश के प्राधिकरणों की माली हालत में सुधार के लिए लाई गई एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में सोमवार से फिर से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। अभी लॉकडाउन से पहले ओटीएस योजना में ऑफलाइन करीब 65 और ऑनलाइन करीब 145 आवेदन हुए हैं। लॉकडाउन के कारण जाया हुए समय के चलते योजना में आवेदन की तिथि बढ़ाई जा सकती है। --- कोट.. शासन के दिशानिर्देशों के तहत सोमवार से प्राधिकरण में विधिवत काम शुरू होगा। सोमवार से प्राधिकरण के विभिन्न अनुभागों की पटल पर जरूरी स्टाफ को ही बुलाया जाएगा। सिंगल विंडो सिस्टम सहित ओटीएस योजना में ऑॅनलाइन आवेदन शुरू होंगे। - संतोष कुमार राय, सचिव, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें