फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मुख्य न्यायाधीश से हुई वार्ता पर अधिवक्ता आज लेंगे फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। 20वें दिन भी अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी रही। बार एसोसिएशन की अपील पर चैंबर खोले गए हालांकि अधिवक्ताओं ने कार्य नहीं किया। बार एसोसिएशन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष का दावा है कि 22 जिलों के अधिवक्ता रविवार को वर्चुअल बैठक में शामिल होंगे और हड़ताल व धरने को लेकर रणनीति तय होगी। 29 अक्तूबर को जिला जज कोर्ट में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में हड़ताल जारी है। सड़कों पर जाम, धरना प्रदर्शन और चैंबर बंद कर अधिवक्ताओं ने अपना विरोध जताया। जिला बार एसोसिएशन के आह्वान पर शनिवार को धरने का संचालन महिला अधिवक्ताओं ने किया। वहीं, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के मुलाकात करने गई समिति ने अपनी बात पश्चिमी उत्तर प्रदेश संघर्ष समिति के सामने रखी। इस पर चर्चा करने के लिए रविवार को 22 जिलों के अधिवक्ताओं की वर्चुअल बैठक होगी और इसमें फैसला लिया जाएगा। बार एसोसिएशन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष शबनम खाने ने बताया कि शनिवार को धरने का संचालन महिला अधिवक्ताओं ने किया और क्रमिक अनशन भी रखा। सोमवार को एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष क्रमिक अनशन पर रहेंगे। बार एसोसिएशन के सचिव अमित नेहरा ने बताया कि अध्यक्ष दीपक शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल प्रयागराज उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से वार्ता करने गया था। प्रतिनिधि मंडल में सचिव अमित नेहरा, पूर्व अध्यक्ष विजयपाल राठी और पूर्व सचिव अतुल्य शर्मा शामिल हैं। इस प्रतिनिधिमंडल की मुख्य न्यायाधीश से वार्ता हो चुकी है। अब मुख्य न्यायाधीश से हुई वार्ता और सुझाव की बाबत संघर्ष समिति के सामने रखा जाएगा। रविवार को 22 जिलों के अधिवक्ताओं की वर्चुअल बैठक होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें