फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अधिवक्ता को इंस्टाग्राम पर मिली धमकी, अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। वैशाली के एक अधिवक्ता को इंस्टाग्राम पर संदेश भेजकर अधिवक्ता की वकालत और उनके पिता को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर कौशांबी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभिषेक बैनर्जी निवासी वैशाली ने पुलिस को बताया कि 19 अक्तूबर 2026 को इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट से उन्हें दो संदेश मिले थे। उन्हें तिहाड़ जेल भेजने और उनके खिलाफ न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी गई। संदेशों में अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया गया। अधिवक्ता का आरोप है कि आरोपी ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें