मुरादनगर। शंकर विहार कॉलोनी में पार्किग विवाद में अधिवक्ता व उनके बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
शंकर विहार कॉलोनी निवासी अधिवक्ता विनोद भारद्वाज ने बताया कि उनके घर के सामने एक खाली प्लॉट है। प्लॉट पर वाहन खड़ा करने को लेकर उनका पड़ोस में रहने वाली महिला से विवाद हो गया। आरोप है कि महिला ने अपने जानकार लोगों को बुला लिया। सभी ने मिलकर लाठी-डंडों से अधिवक्ता, उनके भाई प्रमोद शर्मा व उनके बेटे पर हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।