गाजियाबाद। गाजियाबाद के प्रशासनिक अधिकारी एवं उनकी ग्रेटर नोएडा में तैनात पत्नी कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। दोनों की जांच प्राइवेट लैब में हुई थी। वह लगातार कलेक्ट्रेट में काम कर रहे थे। इन दोनों के अलावा सदर तहसील में एक लेखपाल एवं अदालत में कार्यरत एक अर्दली भी कोरोना की चपेट में आया है। अर्दली की तबीयत खराब होने पर उसे आनन-फानन में मेरठ ले जाया गया और मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। स्वास्थ विभाग से मिली जानकारी के उक्त अधिकारी , लेखपाल एवं अदालत में कार्यरत अर्दली के संपर्क में आने वाले सभी लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।