फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दिवाली पर बढ़ा 30 मेगावाट का अतिरिक्त लोड, कुछ स्थानों पर कटौती से हुई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दिवाली पर घरों में लोगों ने झालर और लाइटों से घरों की सजावट की इससे ऊर्जा निगम पर अतिरिक्त लोड बढ़ गया। सामान्य दिनों में जहां जनपद में 1205 मेगावाट बिजली खर्च होती है। वहीं, पिछले चार दिनों से ऊर्जा निगम के ऊपर 30 मेगावाट का अतिरिक्त लोड पड़ रहा है। जनपद में इस समय कुल जो बिजली खर्च है वह बढ़कर 1235 मेगावाट हो गया है। इसकी पूर्ति के लिए ऊर्जा निगम की ओर से पहले से तैयारी कर ली गई थी। वहीं, दिवाली से पहले ही लोगों को निर्बाध आपूर्ति देने के लिए अधिकारियों ने निरीक्षण करने के साथ तारों और ट्रांसफार्मरों को भी दुरुस्त कराया था। बावजूद इसके कई स्थानों पर फाल्ट के चलते लोगों को बिजली कटौती से दो-चार होना पड़ा। साहिबाबाद में पांच से छह घंटे कटौती हुई। इससे लोगों को त्योहार के दिन भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, शहर में भी कई स्थानों पर फाल्ट के कारण कटौती हुई, लेकिन कर्मचारियों ने जल्द ही स्थिति को सामान्य कर दिया। जोन एक के अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि सामान्य दिनों के अपेक्षा इस समय बिजली की मांग बढ़ी हुई है। सामान्य दिनों में जहां 1205 मेगावाट के लगभग जनपद में बिजली खर्च होती है। वह इस समय बढ़कर 1235 मेगावाट हो गई है। कुछ स्थानों पर लोकल फाल्ट के कारण कटौती हुई। जिसको तुरंत दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई थी। बाकि सभी जगह स्थिति सामान्य रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें