फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अपर जिला जज को फोन पर मिली धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। अपर जिला जज अनिल कुमार ने कविनगर थाने में धमकी देने का केस दर्ज कराया है। एफआईआर में बताया गया है कि वह 23 अगस्त को कोर्ट में सुनवाई कर रहे थे। उसी समय उनके मोबाइल पर धमकी भरी काॅल आई। काॅल करने वाले ने खुद को सीबीआई का इंस्पेक्टर बताया। उसने व्हाट्सएप पर काॅल किया था। इसमें उसका नाम हाडी राजपूत लिखा आ रहा था। हालांकि, एफआईआर में यह उल्लेख नहीं है कि उसने क्या धमकी दी। पुलिस ने पहचान छिपाकर काॅल करने और धमकी देने की धारा में केस दर्ज किया है। हैरानी की बात यह है कि 23 अगस्त को इस मामले में तहरीर मिल जाने के बावजूद पुलिस ने केस चार दिन बाद मंगलवार की शाम को दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें