\n\nखबर छपी तो आवास विकास ने की सीलिंग की कार्रवाई\n\n- ट्विटर पर सामाजिक कार्यकर्ता ने की थी अवैध निर्माण की शिकायत\n\n- वसुंधरा सेक्टर-16 में चल रहा था अवैध निर्माण\n\nमाई सिटी रिपोर्टर\n\nसाहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर-16 में अवैध निर्माण की शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता ने ट्विटर के जरिए की थी। इस खबर को अमर उजाला में प्रकाशित किया गया। इसके बाद ही आवास विकास अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सीलिंग की कार्रवाई की। वसुंधरा आवासीय इलाके में हो रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के साथ ही एक दुकान को सील किया गया। हालांकि आविप अधिकारियों द्वारा सीलिंग की कार्रवाई पर भी सामाजिक कार्यकर्ता ने सवाल उठाए हैं। बुधवार को सीलिंग की कार्रवाई का जिक्र करते हुए अमित किशोर ने यह भी बताया कि जिस दुकानदार की छत के ऊपर अवैध निर्माण चल रहा था। दुकानदार की शिकायत पर उस अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के साथ ही आविप ने जिस दुकान को सील किया है वह दुकानदार के किसी रिश्तेदार की है। अमित किशोर ने ट्विटर के जरिए सीएम को बताया है जिस बिल्डिंग में एक दुकान को सील किया गया है, उसी जगह अवैध तरीके से कई दुकानें और चल रही है, जिसे अधिकारियों ने देखा तक नहीं।