फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCR में 20 हजार रोहिंग्या-बांग्लादेशी: लोनी विधायक का CM योगी को पत्र, खत में दिल्ली के मुख्यमंत्री का जिक्र

Fri, 28 Jul 2023 01:26 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लोनी

सार

रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को शरण देने और जमीन देने वाले सिंडिकेट पर कठोर कार्रवाई को लेकर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने यूपी के सीएम को पत्र लिखा हैं।
विज्ञापन
नंद किशोर गुर्जर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोनी। रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को शरण देने और जमीन देने वाले सिंडिकेट पर कठोर कार्रवाई को लेकर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने यूपी के सीएम को पत्र लिखा हैं।

विज्ञापन

 

विधायक ने बताया कि दिल्ली से लाकर लोनी समेत पूरे एनसीआर में बसाए जा रहे रोहिंग्याओं से यूपी समेत दिल्ली में सरकारी संवेदनशील संस्थाओं को भी खतरा है। इन्हें शरण देने वाले सिंडिकेट पर भी शिकंजा कसा जाए। पूर्व में विधायक ने चिंता व्यक्त करते हुए पत्राचार भी किया था।

इसके बाद प्रशासन द्वारा लोनी में सोमवार को महिला समेत 4 रोहिंग्या को गिरफ्तार किया है। दिल्ली में रहने वाले हाजी अनीस नामक व्यक्ति द्वारा शाहीन बाग से लाकर लोनी स्थित अपने घर में बिना पुलिस सत्यापन के बसाया गया था।

उन्होंने आरोप लगाया है कि लोनी के टीला शाहबाजपुर, अंसार विहार, इनाम विहार, प्रेम नगर बावन पीर, अशोक विहार, नसबंदी कॉलोनी, कासिम विहार आदि स्थानों में लगभग 20 हजार से अधिक संख्या में रोहिंग्या और बांग्लादेशी अवैध तरीके से वर्तमान में रह रहे हैं। जिनका सत्यापन भी यहां के मकान मालिकों द्वारा मोटी रकम के एवज में नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री की शह पर सिंडिकेट के द्वारा लोनी समेत पूरे एनसीआर की भौगोलिक परिस्थितियों को बदलने का षड्यंत्र रचने वालों को भी चिन्हित कर उनके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें