गाजियाबाद। लॉकडाउन के साथ ही प्रतिबंधित की गई तंबाकू उत्पादों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। बुधवार रात विजयनगर सेक्टर-9 में खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमाशंकर के नेतृत्व में 10 हजार रुपये का पान मसाला, गुटखा जब्त किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि किराने की दुकान से प्रतिबंधित पान मसाले कि बिक्री की जा रही थी। सूचना मिलने पर जांच की गई। मौके से बरामद पान मसाला और अन्य तम्बाकू उत्पादों को सील कर कलक्ट्रेट में जमा कराया गया है। विक्रेता देवेंद्र के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है और अग्रिम आदेश तक दुकान को बंद कराया गया है।