फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एसीएस वॉरियर्स में 45 रन से जीता मैच

विज्ञापन
प्लेयर ऑफ द मैच बने आर्यन कौशिक।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। प्लेटिनम वैली इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को एसीएस वॉरियर्स और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस टीम के बीच फ्रेंडली मैच खेला गया। एसीएस वॉरियर्स ने 45 रन मैच जीता। आयोजक परम सिंह भाटिया ने बताया कि टॉस जीतकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने एसीएस वॉरियर्स को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। एसीएस वॉरियर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 28.2 ओवर में 191 रन बनाकर सभी विकेट गंवा दिए। टीम से जसकरण सिंह ने 36, मोहित ने 29, आयुष और ईशान ने 28-28 रन का योगदान दिया। विरोधी टीम से शिवा ने चार और अभय ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की टीम 19.2 ओवर में 146 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें सक्षम ने 25 और अभय ने 20 रन बनाए। एसीएस वॉरियर्स से गेंदबाजी में आर्यन ने चार, अरहम ने तीन और यथार्थ ने दो विकेट लिए। चार विकेट लेने पर आर्यन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें