फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रक चालक को लूटने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। सीमा चौकी क्षेत्र में ट्रक चालक पवन कुमार को चाकू घोंपकर फोन और नकदी लूटने वाले आरोपी रिजवान उर्फ बॉडीगार्ड से बुधवार को पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में रिजवान के पैर में गोली मारकर उसे घायल कर दिया। उसके कब्जे से लूट गया फोन, तमंचा और बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि रिजवान उर्फ बॉडीगार्ड पुत्र इस्लाम निवासी सरकारी फ्लैट दिनेश नगर जीएस मेडिकल कॉलेज पिलखुवा जनपद हापुड़ को गिरफ्तार किया गया है। उसे घेराबंदी के दौरान सरेंडर करने के लिए कहा गया लेकिन, आरोपी ने भागने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली मारकर उसे घायल कर दिया। जमीन पर गिरते ही पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। डीसीपी का कहना है कि रिजवान उर्फ बॉडीगार्ड पर एनसीआर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान उसने अपने दोनों साथियों के साथ सीमा चौकी क्षेत्र में ट्रक ड्राइवर रमन सिंह को चाकू मारकर 66000 रुपये और फोन लूटकर ले जाने की घटना कबूल की है। आरोपी से उसके दोनों साथियों के नाम और पता पूछकर टीम गिरफ्तारी करने में लगी है।
यूपी बॉर्डर पर जनकपुरी निवासी रमन कुमार की बैंक वाली गली में डीसीआर के नाम से ट्रांसपोर्ट है। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी की मैनपुरी निवासी पवन कुमार शुक्रवार रात ट्रांसपोर्ट के बाहर ट्रक में सोया था। सुबह करीब 3:45 बजे तीन बदमाशों ने शीशा तोड़कर ट्रक से 66 हजार रुपये और फोन लूट लिया था। पीछा करने पर बदमाशों ने पवन के पेट में चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। मामले में उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें