मोदीनगर। नगर की एक कालोनी में रविवार रात दुकान पर सामान लेने गई युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपी गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी आपस में रिश्तेदार है और उन्होंने युवती को जबरन घर में खींचकर दरिंदगी की थी। नगर की एक कालोनी निवासी युवती के पिता की मौत हो चुकी है। युवती एक पिज्जा सेंटर पर काम करती है और अपनी मां के साथ किराए पर रहती है। रविवार रात युवती दुकान से सामान खरीदने गई थी। आरोप है कि लौटते समय कॉलोनी निवासी तीन आरोपियों ने युवती को जबरन घर में खीच लिया और कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया था। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि दो नामजद सहित तीन के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी ने पकड़े गए आरोपियों के नाम अनुज,देवांश और मयंक बताया। तीनों आरोपी मौसेरे और ममेरे भाई है।