साहिबाबाद। टीलामोड़ थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहे आरोपी को रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया। एसीपी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि साहिबाबाद के गुलमोहर ग्रीन सोसायटी निवासी आरोपी ऋषभ चौधरी का गैंग है। इसमें लीडर प्रिंस उर्फ यश है और गैंग लूट और स्नैचिंग आदि आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था। ऋषभ और उसके साथी पहले भी इन अपराधों के लिए जेल जा चुके हैं। एसीपी ने बताया कि ऋषभ चौधरी के खिलाफ थाना शालीमार गार्डन में गैंगस्टर एक्ट का एक अभियोग पंजीकृत है। इसके अतिरिक्त, उस पर लूट के चार अभियोग भी दर्ज हैं। एक अभियोग आर्म्स एक्ट के तहत भी पंजीकृत है।