फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सुरक्षा व्यवस्था की शिकायत करने पर गोली मारने की धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। राजहंस अपार्टमेंट निवासी व्यक्ति ने सुरक्षा एजेंसी के प्रमुख समेत अन्य कर्मचारियों पर गाली-गलौज करने और गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि आरोपियों ने उनके घर पहुंचकर परिवार के लोगों को भी धमकाया। सोसायटी निवासी शरद कुमार झा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित एजेंसी के खिलाफ शिकायत की थी। इससे नाराज होकर 11 नवंबर को एजेंसी में काम करने वाला कुलदीप उनके घर पहुंचा और परिवार के सदस्यों को धमकाया। आरोप है कि अगले दिन रात करीब आठ बजे शरद अपने साथियों के साथ सोसायटी पहुंचे तो एजेंसी प्रमुख रविंद्र यादव और रोहित कन्हाई ने उन्हें रोक लिया। दोनों ने सुरक्षा व्यवस्था की शिकायत करने पर उनके साथ अभद्रता की और गोली मारने की धमकी दी। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें