फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फर्जी दस्तावेज तैयार कर, दो प्लॉट बेचने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। अंकुर विहार थानाक्षेत्र में प्लॉट की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने पहले बेची गई जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे दूसरे व्यक्ति को भी बेच दिया। दिल्ली के दयालपुर निवासी सुखराम का आरोप है कि उन्होंने सात वर्ष पहले संतनगर गांव सादुल्लाबाद में देवेंद्र, धर्मवीर और महताब से 300 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा था। उनके मित्र जगवीर सिंह ने भी इसी क्षेत्र में राजेंद्र और संजीव से 200 वर्ग गज का प्लॉट लिया था। दोनों प्लॉट की रजिस्ट्री कराई गई थी। आरोप है कि जमीन के पूर्व मालिक शिवराज सिंह ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर दोनों प्लॉट नदीम को बेच दिए। पीड़ितों का आरोप है कि निर्माण कराने पहुंचने पर नदीम ने लोगों को भेजकर काम रुकवा दिया। शिवराज सिंह ने भी पिस्टल दिखाकर धमकाया। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि शिकायत पर शिवराज सिंह और नदीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें