फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला मित्र के साथ चेन लूटने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। कोतवाली पुलिस की बृहस्पतिवार रात महिला मित्र के साथ राह चलते लोगों से सोने की चेन लूटने वाले आरोपी से मुठभेड़ हो गई। पीछा करने पर आराेपी ने फायरिंग की जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। उससे लूट के चार हजार 730 रुपये और एक तमंचा व एक खोखा बरामद हुआ है। पुलिस उसकी साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एसीपी रजनीश उपाध्याय का कहना है कि दो सप्ताह पहले शनि चौकी क्षेत्र में एक महिला से सोने की चेन लूटने की घटना हुई थी। घटनास्थल पर सीसीटीवी फुटेज और पीड़ित से हुलिया पता करके टीम लुटेरे की तलाश में लगी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने राजू पुत्र नैनसुख निवासी नंदनगरी दिल्ली को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने कबूला किया कि वह अपनी महिला मित्र के साथ लूट की घटनाएं करता है। शनि चौकी क्षेत्र में भी महिला मित्र के साथ सोने की चेन लूटने की घटना की थी। पूछताछ के बाद पुलिस उसे घटना में प्रयुक्त हथियार को बरामद करने के लिए ले जा रही थी। वह अंधेरे का फायदा उठाकर एक गड्ढे से तमंचा लेकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई कर पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस उसकी महिला मित्र की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें