फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। नौकरी के दौरान युवती से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती ने आरोपी के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती ने बताया वह एक कंपनी में जॉब करती है। उसी कंपनी में वासू सिंघल भी काम करता है। काम के दौरान वासू से उनकी दोस्ती हो गई थी। बीते 25 मार्च 2024 को होली के दिन आरोपी उनके घर पर आया। उस दौरान घर पर वह अकेली थी। आरोपी ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा और कहा कि वह जल्द ही उससे शादी कर लेगा। शादी का झांसा देकर आरोपी ने युवती को अपने जाल में फंसा लिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी से शादी का दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। युवती ने उसकी शिकायत पुलिस से करने की धमकी दी। ऐसे में आरोपी ने युवती को धमकी दी है कि अगर वह जेल गया तो वह जब वहां से लौटेगा तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें