लोनी। पूर्वी मुस्तफाबाद कॉलोनी में पत्नी फरजाना की फावड़े से काट कर हत्या करने के आरोपी पति अय्यूब को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने फावड़ा बरामद कर लिया है। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्या ने बताया कि अय्यूब ने पूछताछ में पत्नी की हत्या करना कुबूल किया है। उसका कहना था कि उसे शक था कि फरजाना की किसी मर्द से दोस्ती है। वह इससे इन्कार करती थी। इसी बात पर कई बार घर में झगड़ा हो चुका था। उसने ठान लिया था कि उसे जीवित नहीं छोड़ेगा। 30 मार्च की शाम वह शराब के नशे में घर आया था। उसने फावड़े से फरजाना की हत्या कर दी। बच्चे उसे बचाने के लिए आए। उन पर भी हमला किया। दोनों बच्चे घायल हो गए थे।