फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पेट्रोल कम देने का आरोप, शिकायत पर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। दिल्ली मेरठ मार्ग स्थित एक पंप पर पेट्रोल कम देने का आरोप लगाते हुए एक युवक ने कर्मचारियों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस से पीड़ित ने कार्रवाई की गुहार लगाई है।विकास ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित एक पंप से अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाया था। उन्हें पेट्रोल की मात्रा कम होने का संदेह हुआ। आरोप है कि उन्होंने बाइक से पेट्रोल निकालकर जांच की तो निर्धारित मात्रा से कम पेट्रोल मिला। आरोप है कि जब उन्होंने इस संबंध में पेट्रोल पंप कर्मियों से शिकायत की तो वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर मारपीट की गई और डराने-धमकाने का प्रयास किया गया। इतना ही नहीं, शिकायत वापस नहीं लेने पर जेल भिजवाने और पिटवाने की धमकी भी दी गई। एसीपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें