गाजियाबाद। मधुबन-बापूधाम के ई ब्लॉक स्थित फ्लैट में घुसकर मारपीट की शिकायत की गई है। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि गाैरव कुमार की शिकायत पर बलविंदर और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गौरव कुमार ने शिकायत में बताया कि 27 मार्च को रात करीब आठ बजे छोटा भाई रोहित कुमार व चाचा महकार सिंह और गांव के रिश्तेदार व उनके बच्चे घर पर मौजूद थे। इसी दौरान एक कार फ्लैट के बाहर आकर रुकी। इसमें बलविंदर समेत चार लोग थे। आरोप है कि चारों ने फ्लैट का दरवाजा तोड़ा और अंदर घुस आए। इसके बाद पूरे परिवार से मारपीट की। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।