फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्लॉट पर कब्जा करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रोनिका सिटी पुलिस ने प्लॉट पर अवैध कब्जे और धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी संजय को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी दौलतनगर सादाबाद डूंगरावली लोनी का रहने वाला है। उसके खिलाफ पहले से धमकी और मारपीट के दो मामले भी दर्ज हैं। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि 19 जुलाई को व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि संजय ने उसके प्लॉट पर अवैध कब्जा कर लिया है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने दोस्त अली शेर के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और वादी के प्लॉट पर कब्जा किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें