फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दवाइयां लेकर 14 लाख रुपये हड़पने का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। दवा कंपनी से दवाइयां लेकर 14 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कंपनी के अधिकारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरु कर दी है। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गांव बसंतपुर सैतली स्थित जगोता एंड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी स्थित है। कंपनी के अधिकारी सौरभ गिर्धर ने डीसीपी ग्रामीण को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि जिला गोरखपुर सुरदाही भैसला साहजनवा निवासी अमितेश मिश्रा ने बताया कि नवम्बर 2021 से नवम्बर 2022 तक हमारी कंपनी से दवाइयां खरीदी और भुगतान भी समय पर कर दिया। 28 मार्च 2023 से खरीदी गई दवाइयों का भुगतान नहीं किया गया। खरीदी गई दवाइयों की कीमत करीब 14 लाख रुपये है। आरोपी भुगतान नहीं कर रहे हैं। डीसीपी ग्रामीण ने मुरादनगर थाने को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अमितेश मिश्रा निवासी जिला गोरखपुर के सुरदाही भैसला साहजनवा के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें