फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर 1.50 लाख रुपये ठगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। एक शिक्षक से डाटा एंट्री प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर 1.50 रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी परिवार समेत जान से मारने की धमकी दे रहा है। संजयनगर कॉलोनी निवासी सचिन कुमार एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि दो साल पहले उनकी मुलाकात मेरठ निवासी एक युवक से हुई थी। उसने डाटा एंट्री प्रोजेक्ट दिलाने की बात कही थी। इसके लिए सिक्योरिटी के नाम पर 1.50 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद सचिन ने छह कंप्यूटर खरीदे और छह ऑपरेटर भी नौकरी पर रख लिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी प्रोजेक्ट नहीं मिला तो सचिन ने उक्त युवक से संपर्क किया। वह आनकानी करने लगा। पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें