फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सेवानिवृत्त डीजीएम की पत्नी से चेन लूट का आरोपी मुठभेड़ में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर तीन में बीईएल के सेवानिवृत्त डीजीएम की पत्नी से चेन लूट के आरोपी शादाब निवासी बंजारा वीर अब्दुल हमीद कॉलोनी डबल टंकी, विजयनगर को पुलिस ने बृहस्पतिवार रात हिंडन बैराज के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान लुटेरे का एक साथी भाग गया। पुलिस ने उससे तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि वसुंधरा में चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया। इस दौरान दोनों हिंडन बैराज की तरफ भागने लगे। घेराबंदी के दौरान एक लुटेरा सलमान निवासी विजयनगर भाग निकला जबकि दूसरे को पुलिस ने दबोच लिया। एसीपी के मुताबिक, शादाब ने वसुंधरा सेक्टर तीन में पांच जुलाई की शाम को पूर्व डीजीएम की पत्नी सविता सिंह से चेन लूट की घटना करना कबूल किया। पूछताछ में उसने बताया कि सलमान और वह चेन लूटने के दौरान अपने साथ तमंचा रखते हैं, जिसे बैराज के पास झाड़ियों में फेंक दिया था। पूछताछ के बाद पुलिस उसे झाड़ियों में ले गई। वहां उसने तमंचे से पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली मारकर घायल कर दिया।

अपहरण और लूट के कई मुकदमे दर्ज

इंदिरापुरम पुलिस का कहना है कि शादाब के खिलाफ विजयनगर और अन्य थानों में लूट, अपहरण व अन्य घटनाओं के करीब छह मुकदमे दर्ज हैं। उसने इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र की चार लूट की घटनाओं को भी कबूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें