फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पत्नी को पीटने व धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। भनेड़ा खुर्द गांव में घरेलू विवाद के दौरान पति ने महिला से मारपीट की। आरोप है कि विरोध करने पर उसने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। सुमन ने पुलिस को बताया कि उनके पति अजय को शराब पीने की लत है। नशे में वह अक्सर गाली-गलौज और मारपीट करता है। 13 अक्तूबर की शाम करीब साढ़े सात बजे अजय शराब पीकर घर पहुंचा। आरोप है कि उसने सुमन के साथ मारपीट की और उन्हें घर से निकालने का प्रयास किया। विरोध करने पर अजय ने चाकू दिखाकर धमकाया। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें