फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गाली-गलौज का विरोध करने पर धारदार हथियार से हमले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। गाली-गलौज का विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर छात्र को घायल करने का मामला सामने आया है। आरोप चार युवकों पर है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। निवाड़ी थाना क्षेत्र के डबाना गांव निवासी अमन त्यागी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मिल्क दुहाई के सामने स्थित एचएलएम कॉलेज में पढ़ते हैं। उनका आरोप है कि दो दिन पहले कॉलेज के बाहर कार से धूल उड़ने पर कुछ युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने पहले उनकी पिटाई की और फिर धारदार हथियार से हमला कर दिया। एसीपी ने बताया कि किन्नू व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें