मोदीनगर। निवाड़ी स्थित कस्बा पतला के एक युवक ने गाली देने का विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला करने की शिकायत की है। कस्बा पतला निवासी सौरभ कुमार ने बताया कि बुधवार रात वह चाऊमीन लेने जा रहे थे। रास्ते में खड़े कुछ लोग उनसे गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि सौरभ की तहरीर पर आकाश, विकास उर्फ रवि, शैलेंद्र और नरेश निवासी कस्बा पतला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।