फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चोरी की बाइक बेचने निकला आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। थाना अंकुर विहार पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन चोरी के आरोपी लोनी के चमन विहार निवासी कासिम (29) को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से दिल्ली से चोरी की गई बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार बाइक के संबंध में करावल नगर थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज है। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि कासिम ने पूछताछ में बताया कि वह नशे का आदी है। नशीला पदार्थ खरीदने के लिए ही उसने दिल्ली से बाइक चोरी कर उन्हें कम कीमत पर बेचता था। वह चोरी की बाइक को बेचने के लिए जा रहा था, तभी पुलिस की चेकिंग में पकड़ा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें