फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मोबाइल छिनैती का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र स्थित विंडसर पार्क सोसायटी के पास युवक से मोबाइल छीनकर भागने वाले बाइक सवार को पुलिस ने शनिवार एक माह बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लिंकरोड के बृज विहार निवासी मनीष रावत है। पुलिस उसके दूसरे साथी इंदिरापुरम के रामप्रस्था निवासी शिवम की तलाश कर रही है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस पूछताछ में मनीष रावत ने बताया कि दो जुलाई की रात करीब 11:30 बजे उसने शिवम के साथ मिलकर मोबाइल छीना था। जिस बाइक का इस्तेमाल वारदात में किया वह दो माह पहले दिल्ली के झिलमिल कॉलोनी से चोरी की थी। छीने गए मोबाइल को दिल्ली में राह चलते युवक को बेच दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें