मुरादनगर। चोरी की बाइक बेचने की फिराक में निकले आरोपी को पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध लगने पर एक बाइक सवार को रोककर बाइक के दस्तावेजों की जांच की। जांच में बाइक चोरी की सामने आने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम ललित शर्मा निवासी कस्बा मुरादनगर बताया। पुलिस पूछताछ में ललित ने बताया कि अपने साथी उसने भूपेंद्र उर्फ छोटू के साथ मिलकर बाइक चोरी की थी और उसे बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपी के साथी भूपेंद्र उर्फ छोटू की तलाश शुरू कर दी है।