फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जानलेवा हमले के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि भोजपुर के गांव चुड़ियाला में 10 सितंबर को आरोपियों ने धर्मेंद्र के परिवार पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया था। मामले में पुलिस ने विनोद कुमार, संजय, योगेंद्र और नितिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की थी। पुलिस टीम ने रविवार को फरार आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में संजय ने बताया कि घर के सामने रैंप बनाने को लेकर चल रहे विवाद के कारण उसने अपने बेटे और भाई के साथ मिलकर हमला किया था। पुलिस टीमें फरार विनोद कुमार, योगेंद्र और नितिन की तलाश में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें